सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 1618 मालखरौदा में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, सात रंग का सहकारिता ध्वज फहराया गया

मालखरौदा, सक्ती।सेवा सहकारी समिति मर्यादित मालखरौदा (पंजीयन क्रमांक 1618), जिला सक्ती में सोमवार, 29 जून 2026 को सहकारिता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता के प्रतीक सात रंग के सहकारिता ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने सहकारिता के सिद्धांतों को सशक्त बनाने तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड मालखरौदा श्री बघेल जी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा मालखरौदा के श्री साहू जी, समिति की प्राधिकृत अध्यक्ष श्रीमती रामबाई पटेल, श्रीमती कुसुमलता, श्री सुरेश, श्री रामकुमार यादव, श्री श्यामलाल, समिति के समस्त कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारी समितियाँ किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित विभिन्न कृषि सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से सहकारिता की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।बताया गया कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज से आगामी एक सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता, किसान हितैषी एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, सहकारिता के लाभ तथा कृषि विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी।कार्यक्रम का समापन के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

*समाचार* *राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम* *जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि* सक्ती, 27 अक्टूबर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य गठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी।

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक: अधिवक्ता चितरंजय पटेल • रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर NHRSJC (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन शक्ति:हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग विधि के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक जागरण का महान प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के एक महान ऋषि और संस्कृत साहित्य के आदि कवि थे। उन्होंने कालजयी महाकाव्य ‘रामायण’ की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुँचाया। उनका यह अवदान सामाजिक समरसता की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक व प्रेरणादायी कदम है।