वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किए गए पेश

वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किए गए पेश

– पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई।
– अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मिली सफलता।
– सूचना के आधार पर पतासाजी कर लंबे समय से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना सक्ती पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा संबंधित वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी चारों स्थायी वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार स्थायी वारंटियों का विवरण

1. दिलीप केवट, उम्र 23 वर्ष
पिता — शिवाजी केवट
निवासी — ग्राम गनियारी, थाना करतला, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़।

2. भूषण साहू, उम्र 30 वर्ष
पिता — शिवनारायण साहू
निवासी — वार्ड क्रमांक 03, बैगापारा, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़।

3. भोलाराम सारथी, उम्र 26 वर्ष
पिता — हरिहर सारथी
निवासी — वार्ड क्रमांक 18, स्टेशनपारा, सक्ती, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़।

4. राजकुमार सिदार, उम्र 33 वर्ष
पिता — बजरंग सिदार
निवासी — वार्ड क्रमांक 14, हरेठी, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़।

फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए सक्ती पुलिस प्रतिबद्ध

थाना सक्ती पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है, ताकि न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। इसी अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सक्ती पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

Leave a Comment

और पढ़ें

*समाचार* *राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम* *जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि* सक्ती, 27 अक्टूबर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य गठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी।

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक: अधिवक्ता चितरंजय पटेल • रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर NHRSJC (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन शक्ति:हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग विधि के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक जागरण का महान प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के एक महान ऋषि और संस्कृत साहित्य के आदि कवि थे। उन्होंने कालजयी महाकाव्य ‘रामायण’ की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुँचाया। उनका यह अवदान सामाजिक समरसता की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक व प्रेरणादायी कदम है।