जन जागृति विकास संगठन मालखरौदा के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन, ग्रामवासियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

̺मालखरौदा, सक्ती।
जन जागृति विकास संगठन मालखरौदा द्वारा 20 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बच्चे, युवा, महिलाएं एवं ग्रामवासी शामिल हुए। पूरे नगर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया और नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
रथयात्रा के सफल आयोजन में जन जागृति विकास संगठन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में मोहन दास बैरागी, विनोद कुमार विश्वकर्मा, शिवा यादव, भुनेश्वर यादव, रूपेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, विनोद जायसवाल, ओंकार सोन, नंदलाल बरेठ, केशव साहू, तुलाराम साहू, अर्जुन नाग, रमेश यादव, मंसाराम, रेशम श्रीवास, संतोष कार्स, मदन दास, चेनिश सोन, देव कुमार, राजा बंजारे, हलदर साहू (ग्राम सिंदूरस), चोहन यादव एवं समीर यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।
आयोजन की विशेष बात यह रही कि मालखरौदा के बच्चों एवं समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे रथयात्रा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
जन जागृति विकास संगठन ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं, युवाओं एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता रहेगा।





